Jul 07, 11:24 pm
चित्रकूट। संकल्प पूर्ति महामहोत्सव को लेकर जितना परेशान आयोजक हैं उससे भी ज्यादा प्रशासन है। और हो भी क्यों न जब आचार्य देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' के शिष्य ही ऐसे हैं। फिल्म स्टार आशुतोष राणा, राजपाल यादव, पदम सिंह, फिल्म निर्माता केवल कृष्ण के साथ ही तमाम शीर्ष पदों में बैठे राज नेता व अधिकारी यहां की पुलिस के साथ राजस्व विभाग व अन्य विभागों के लिए परेशानी का सबब बने हुये हैं। पुलिस ने तो पहले से ही अपने आपको चौकन्ना कर मेटल डिटेक्टर, डाग स्क्वाड की व्यवस्था के साथ ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचा दी है। एलआईयू, आईबी के जवान भी मौके पर हर एक पल की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं।
बाहर से आये पीपीएस व तमाम जवान अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं पर मेला क्षेत्र में लगातार पुलिस कप्तान राकेश प्रधान, अपर पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर, पुलिस उपाधीक्षक आलोक जायसवाल व इंसपेक्टर कोतवाली चंद्र धर गौड़ की मौजूदगी और व्यवस्थाओं के बारे में लगातार आयोजकों के साथ ही बातचीत उनकी चिंता को स्पष्ट कर देती है। कई दौरों की बैठकों और लगातार सुरक्षा को लेकर ही रहे बदलाव का मूल उद्देश्य स्पष्ट करते हुये कि उनका काम बार से आये लोगों को इस प्रकार सुरक्षा उपलब्ध कराना है कि जब वे यहां से जायें तो उनकी भावना यहां के प्रति अच्छी हो। उधर प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम बीपी खरे व तहसीलदार अश्विनी कुमार ने भी फिल्म स्टार आशुतोष राणा से मिलकर मौजूदा व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रेम चंद्र रिछारिया व अवर अभियंता आर के पांडेय ने भी उनसे मिलकर संस्थान द्वारा उपलब्ध कराये गयी जल की व्यवस्था की जानकारी देने के बाद कहा कि और भी व्यवस्थायें पूरी कर दी जायेंगी। नगर पालिका के कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगे रहे।
बुधवार, 8 जुलाई 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें