बुधवार, 8 जुलाई 2009

शिवधाम में सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण

Jul 06, 10:56 pm
चित्रकूट। कुछ ऐसे क्षण जिन्हें हमेशा के लिए आंखों में बसा लेने को जी चाहे। ऐसा ही मौका उपलब्ध कराया है गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आचार्य देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' ने। आयोजन के मुख्य मंच का निर्माण किया है कई फिल्मों में सेट बना चुके मार्तन्ड मिश्र व रश्मि शर्मा ने। 7 से 16 तक जून तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के बावत मार्तन्ड व रश्मि ने कहाकि देव भूमि पर जब संत के आर्शीवाद के साथ कलाकार की कल्पना काम करती है तो फिर चीजें खुद ब खुद नायाब हो जाती हैं।
चित्रकूट के पावन स्थल पर मुख्य मंच का डिजायन करने के साथ ही बनाने का काम अपने आपमें बहुत ही सुखद अनुभव बताते हुये कहा कि भोले बाबा की नगरी माने जाने वाली काशी के साथ ही अद्भुत तीर्थ स्थल चित्रकूट के घाटों का नायाब समन्वय स्थापित करने से मंच अद्वितीय हो गया है। मंच के साथ ही रैन बसेरा परिसर का एक कोना दद्दा धाम व दूसरा विशालकाय कोना यज्ञ मंडप के लिए आरक्षित है। दोनो ही स्थानों को सुन्दर रूप देने वाले उत्तम सिंह कहते हैं कि यह सब तो दद्दा जी आर्शीवाद का परिणाम है। वे तो सिर्फ कर्ता है, करवाने वाले दद्दा जी हैं। रामायण मेला परिसर का लोहिया सभागार 108 पुराणों के विशेष स्टालों का सुन्दर केंद्र बना हुआ है। काली मिट्टी से निर्मित होने वाले बाबा शिव के सवा पांच करोड़ रुद्रों के निर्माण के लिये भी एक अलग से विशालकाय शामयाने का निर्माण किया गया है। सेठ राधा कृष्ण पोद्वार इंटर कालेज के विशालकाय प्रांगण में भोजनालय है। यहां का पूरा काम सतीश राय देखेंगे। यहां शामियाने के नीचे लगभग पचास हजार श्रद्धालु एक साथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। जबकि लगभग पच्चीस हजार लोग खाने के लिए इंतजार भी कर सकते हैं।
पूरे कार्यक्रम में शुरुआती दौर से आकर व्यवस्थाओं को देखने वाले सुरेन्द्र सुहाने,फिल्म अभिनेता पदम सिंह, फिल्म निर्माता इंद्र पाल यादव, केवल कृष्ण, इलाहाबाद के संतोष उपाध्याय, सुनील सुहाने, विवेक थरानिया,अनुपम कौशिक, संजय अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नीलांशु चतुर्वेदी आदि लोग शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें