Jul 06, 10:56 pm
चित्रकूट। न गणेश उत्सव है और न नव दुर्गा पूजा फिर भी यहां पर बन रही देव प्रतिमाओं को देखकर इन विशेष मौकों की याद जरुर आ जाती है। आचार्य देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' के संकल्पित महा महोत्सव में हर ओर देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाएं दिखेंगी। पुराण पंडालों के लिये 108 श्री राधा कृष्ण की युगल मूर्तियों के अलावा शिव परिवार, श्रीराम दरबार के साथ ही तमाम ऐसे देवताओं की मूर्तियों को यहां जबलपुर के कलाकार अंतिम रूप देने में जी जान से जुटे हैं।
मुख्य मूर्तिकार जबलपुर के राकेश चक्रवर्ती ने बताया कि लगभग एक महीने के अथक परिश्रम के बाद लगभग बीस सहयोगियों के साथ सोलह बड़ी देवताओं की मूर्तियों के साथ 108 श्री राधा कृष्ण की मूर्तियों का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि वे लगभग 17 सालों से दद्दा जी के साथ हैं और हर एक महोत्सव में उन्होंने ही सभी मूर्तियों को बनाया है।
उन्होंने बताया कि उन्हें मूर्तियां बनाने के लिये कई जगहों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। यहां पर श्री राम दरबार, शिव दरबार, श्री गणेश, श्री राधा कृष्ण के साथ ही कुछ और मूर्तियों को बड़ा स्वरुप दिया गया है। बाकी एक सौ आठ छोटी मूर्तियां 108 पुराणों के पंडालों में रखी जायेंगी। मूर्तियों में लगने वाली सामग्री के बारे में बताया कि चारा, टोकने, बांस, सुतली, लकड़ी, कील, मिट्टी, प्लास्टर आफ पेरिस और रंगों की सहायता से वाटर प्रूफ व साधारण मूर्तियों को बनाया गया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें