Jul 12, 10:35 pm
चित्रकूट। इधर छोटी-छोटी गईया छोटे-छोटे ग्वाल हुआ तो उधर एक छोटे से कृष्ण कन्हैया यशोदा मां की गोद में स्टेज पर आ गये और जाकर सीधे आचार्य पं.देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' की गोद में सीधे विराज गये। इसके बाद तो घंटा व घडि़यालों के साथ ही 'नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की'। भक्त भी संगीतकार व गायक सुजीत चौबे के भजनों पर अपने आपको रोक न पाये। सभा पंडाल में मौजूद बच्चे बूढ़े सभी श्री कृष्ण के जन्म की खुशी मे नाचने लगे।
उल्लास व प्रसन्नता हर चेहरे पर साफ दिख रही थी। लोग एक दूसरे को बधाइयां देते घूम रहे थे। इस दौरान काफी भक्तों ने मिठाइयां बांटी तो वेद पाठी ब्राह्मणों ने योगेश्वर श्री कृष्ण का स्वागत वेद मंत्रों से किया। फिल्मी दुनिया के मौजूद तमाम सितारे भी अपने आपको इस दृश्य से दूर न रख सके। आशुतोष राणा, राज पाल यादव, ठाकुर पद्म सिंह, अरुंधती, केवल कृष्ण ने आचार्य श्री को चरण छूकर बधाई दी। इस दौरान आचार्य श्री ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष झांकी बनाने वाले सेट डिजायनर मार्तन्ड व रश्मि को भी बधाई दी।
मंगलवार, 14 जुलाई 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें