Jul 08, 11:02 pm
चित्रकूट। भले ही उनका मुख्य व्यवसाय खेती हो और उन्होंने अपनी इसी आजीविका के साधन के बदौलत अपने बालकों को फिल्मी दुनिया में संघर्ष करने का हौसला दिया हो, पर अब उन्हें खेती की उतनी चिंता नही जबकि मौसम जुताई का है। खेती की चिंता से बेपरवाह फिल्मी दुनिया के सहारे अपने ही साथ परिवार का नाम रोशन करने वाले राज पाल यादव का पूरा परिवार इन दिनों चित्रकूट में शिव की भक्ति में तल्लीन है। यह बात और है कि अन्य सेलीबिट्री की तरह ही लोग उनके पास जाते हैं पर पेशे से किसान नवरंग सिंह यादव बड़े ही विनम्र स्वर में कहते हैं कि कि भइया वे तो आज भी अपने गांव कुंडरा में खेती ही करते हैं। आधे से ज्यादा पुत्र भले ही मायानगरी में पहुंच अपने अपने दम पर खड़े होने की जद्दोजहद में लगे हैं पर उनका इरादा अभी भी गांव की मिट्टी में ही रहने का है।
श्री नवरंग गोदावरी इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के जरिये फिल्म निर्माण में कदम रखने वाले फिल्म अभिनेता राज पाल यादव के लघु भ्राता चंद्र पाल यादव विश्वास जताते हैं कि दद्दा जी के आर्शीवाद से उनको सफलता मिलेगी। उनकी जल्द ही शुरू होने वाली फिल्म में आशु भैया व उनके बड़े भाई का दमदार रोल है और इस अनाम फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वैसे तो उनके गांव से लगभग 100 से 150 लोग आये हैं जिसमें इनके परिवार के लगभग पच्चीस लोग शामिल हैं। पिता नवरंग सिंह यादव, ताऊ बाबू सिया राम सिंह यादव, इन्द्र पाल यादव, सत्यपाल यादव राजेश पाल यादव के साथ ही घर की महिलायें व बच्चे भी शिव लिंग निर्माण में तन्मयता से जुटे हुये हैं।
गुरुवार, 9 जुलाई 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें