बुधवार, 8 जुलाई 2009

चित्रकूट के अनुष्ठानों से संदेश लेने की आवश्यकता : राजपाल

Jul 07, 11:24 pm
चित्रकूट। जीवन जीने के लिए आध्यात्मिक ऊर्जाओं की आवश्यकता हर एक व्यक्ति को होती है और विशिष्ट ऊर्जा धार्मिक अनुष्ठानों में ही मिलती है।
बुधवार को यहां आयोजित होने वाले महायज्ञ में शामिल होने आये फिल्म जगत में अपना विशेष स्थान बना चुके राजपाल यादव ने कहा कि सभी का दायित्व है कि यहां के संदेश को पूरी दुनिया में ले जायें।
उन्होंने कहा भले ही यह यज्ञ उनके गुरु देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' द्वारा उनके गुरु स्वामी करपात्री जी महाराज को दिये गये संकल्प की पूर्ति हो, पर वास्तव में इसके आयोजित होने का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति व जन कल्याण ही है। सभी प्राणियों में सद्भावना का संचार होना भी इस यज्ञ का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि देश में जातियों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने वाले यहां पर आकर देखें कि किस तरह से जाति, धर्म और संप्रदायों से ऊपर उठकर यहां पर आकर लोग महारुद्रों का निर्माण कर रहे हैं।
पूरे देश के युवाओं के साथ ही उन समाजसेवियों के सामने यह आदर्श दिया है कि अगर भावना सही हो तो सभी धर्मो के लोग एक जगह पर एक ही काम के लिए बैठ सकते हैं। फिल्मों में भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि वे कोई भी फिल्म यह सोचकर नहीं करते कि निर्माता या निर्देशक कौन हैं। वह सबसे पहले स्टोरी देखते हैं कि उनके करने लायक इसमें काम क्या हैं और वे अपने रोल में कितने फिट बैठकर काम कर पायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें